कैसे पता चलेगा कि मेरे बच्चे को पर्याप्त दूध मिल रहा है?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 10:25

कैसे पता करें कि दूध पिलाने से बच्चे का पेट भर गया है या नहीं? जानें कुछ संकेत

नई मांएं अक्सर ये नहीं जान पाती हैं कि दूध पिलाने से उनके बच्चे का पेट ठीक से भर रहा है या नहीं। जानें शिशु के पेट भरने और पेट खाली होने के लक्षण।

चाहे आपने बच्चे के पालन पोषण के लिए कितनी ही तैयारियां क्यों न करके रखी हों, फिर भी कुछ सवाल ऐसे हैं जो बाद में आपको परेशान करते ही हैं। कुछ लोग बच्चों के रोने को उनके भूखे होने से जोड़कर देखते हैं। लेकिन ऐसा भी होता है कि पेट भरा होने के बावजूद बच्चे रोते हैं। क्योंकि आमतौर पर रोना बच्चों की स्वाभाविक आदत होती है। ऐसे में यह सवाल काफी माताओं के मन में आता है और उन्हें परेशान करता है कि क्या आपके दूध पिलाने से क्या आपके बच्चे का पेट भर रहा है या नहीं? कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में सीनियर आब्सट्रिशियन एंड गायनोकोलॉजिस्ट डॉ रंजना बेकन के अनुसार बच्चे कितनी समय तक दूध पीते हैं इसका दूध की मात्रा या उनके पेट भरने से कोई संबंध नहीं है। जरूरी बात ये है कि बच्चा खुद दूध पीना समाप्त कर दे और वह थोड़ा नींद में आने लगे। जिस समय बच्चे ने दूध पीना छोड़ा है उस समय से आगे के समय को आप उसी अनुरूप अंतराल दे सकती हैं।


बच्चे कितना खान पान कर सकते हैं?
2 महीने की उम्र तक शिशु की खुराक

बच्चे पैदा होने से लेकर दो महीने तक दिन में 8 से 12 बार दूध पीते हैं। इसका अर्थ है आपका बच्चा हर दो से तीन घंटे के बीच आपको दूध पिलाने के लिए उठाएगा। अगर शुरू में आपका बच्चा समय समय पर दूध पीने के लिए आपको नहीं उठा रहा है तो आपको उसे खुद उठा कर दूध पिलाना चाहिए। कुछ महिलाएं बच्चे को केवल 10 मिनट के लिए दूध पिलाती हैं तो कुछ ज्यादा समय के लिए। यह आप पर निर्भर करता है लेकिन यह सुनिश्चित करें कि वह सारे समय दूध को पी रहे हों। दो महीने के होते होते वह तीन से चार घंटे के अंतराल पर दूध पीने लगेंगे।
4 महीने की उम्र में शिशु की खुराक

चार महीने की उम्र में आते आते बच्चा दूध कम पीना शुरू कर देता है। इस समय वह छ घंटे में एक बार आपको दूध के लिए परेशान करेगा। इसके अलावा इस समय आप उन्हें कुछ सॉलिड खाना पिलाना भी शुरू कर सकती हैं।
छः महीने की उम्र में शिशु की खुराक
इस उम्र में आते आते बहुत सी मां अपने बच्चे को अनाज जैसे सॉलिड पदार्थ खिलाना चालू कर देती है इसलिए बच्चे को दूध की आवश्यकता कम पड़ती है। वैसे भी इस समय बच्चा 8 घंटे में एक बार दूध पीता है।
बच्चा पर्याप्त दूध पी रहा है या खाना खा रहा है, इसका पता कैसे करें

आपका बच्चा खुश और एक्टिव रहता है
जो बच्चे पूरी मात्रा में दूध का सेवन करते है वह हमेशा खुशहाल दिखाई देते हैं और अधिक सचेत भी रहते हैं। जो बच्चा अधिक भूखा रहता है वह हमेशा चिड़चिड़ाहट भरा रहता है।
अधिक गीले डाइपर
शुरू के एक या दो दिन हो सकता है आप को बच्चे का एक या दो ही बार डायपर बदलना पड़े लेकिन इसके बाद इसकी अवधि बढ़ती ही जायेगी। एक दिन में बच्चे के 5 से 6 डिस्पोजेबल कपड़े और एक से दो डायपर भी बदलने पड़ सकते हैं। इसका अर्थ है आपका बच्चा भर पेट भोजन कर रहा हैं।
वजन बढ़ रहा है
अगर आपके बच्चे का धीमे धीमे वजन बढ़ रहा है और उसका विकास भी भली भांति हो रहा है तो उसका अर्थ है आप का बच्चा भूखा नहीं रहता है और आप उसे समय समय पर फीड करा रही हैं।


बच्चा पर्याप्त दूध नहीं पी रहा है या खाना नहीं खा रहा, इसका पता कैसे करें

बच्चे के पेशाब का रंग अधिक पीला होना।
बच्चा खाने पीने की बजाए अधिक समय तक सोता रहता है।
वह दूध पीने के बहुत अधिक उधम मचाते हैं।
उनके डायपर भी कम गीले होते हैं।

अगर आपको लग रहा है आपको बच्चे में भूखे रहने वाले संकेत दिखने को मिल रहे हैं तो आपको बच्चे को अपने आप से दूध पिलाना चाहिए। चाहे वह आपको इसके लिए संकेत न दे रहा हो तो भी आपको उन्हें फीड करवाना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info